फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोर्टल में खामियां, पांच माह से अटका राजस्व का पहिया

Fri, 21 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघुसचिवालय के बाहर धरना देते पटवारी व कानूनगो। एसोसिएशन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर दी राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का लघु सचिवालय पर धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पटवारियों और कानूनगो ने नए इंतकाल पोर्टल की खामियां दूर करने सहित डिजिटल कार्यों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार पटवारी ने की। उन्होंने कहा कि नया इंतकाल पोर्टल पिछले पांच महीनों से बंद है। इससे हजारों इंतकाल लंबित हैं। लोगों को तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस कारण पटवारियों और लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे और रोवर डिमार्केशन के काम में भी बार-बार बाधाएं आ रही हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे में 20 मीटर की रेंज को अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि धान और ईख जैसी घनी फसलों में जाकर सर्वे करना मुश्किल है। कर्मचारियों को आवश्यक टैब भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

पटवारियों ने मांग की कि ऑनलाइन कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और सर्वे के लिए टैब उपलब्ध कराए जाएं। सर्वे का काम निजी एजेंसी से कराया जाए। रेंज बढ़ाकर कम से कम 150 मीटर की जाए। फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि तकनीकी कमी से रिकॉर्ड या ऑटो म्यूटेशन में गलती होने पर आईटी विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए। नए पोर्टल को कानूनी मान्यता देने के लिए संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी किया जाए।
धरने में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रधान मनदीप नथवान, कोर समिति सदस्य और फतेहाबाद ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रधान देवीलाल ने पहुंचकर मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर जिला प्रधान सुरेश कुमार, कैशियर बलबीर सिंह, सीता राम पटवारी, करनैल सिंह, विक्रम डारा, मोहन लाल, अमर सिंह, संदीप पटवारी, उमेश पटवारी, हरपाल पटवारी, शेर सिंह कानूनगो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें