फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खिलौनानुमा पिस्तौल दिखा लूटे थे ` 5 हजार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में किसान से दो दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस विरासत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। खैरी रोड पर किसान हंसराज कंबोज से दिनदहाड़े लूट करने वाले दोनों बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों को शनिवार देर शाम हिसार रोड भूना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की थी।
दोनों आरोपियों की पहचान भूना के वार्ड 7 निवासी कर्ण उर्फ अजय और अनमोल उर्फ जग्गी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में खिलौनानुमा पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

लूट की वारदात अंजाम देने के बाद उक्त खिलौना पिस्तौल को उन्होंने बैजलपुर गांव के शिव भोले मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने बताई गई जगह उक्त खिलौना पिस्तौल बरामद कर ली है। वहीं लूटे गए पांच हजार रुपये दोनों आरोपियों ने नशा करने में उड़ा दिए।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। शनिवार शाम दोनों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

ये था मामला

घटना 28 मार्च की दोपहर की है। भूना निवासी किसान हंसराज कंबोज साइकिल से खेत में फसल देखने जा रहे थे। शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर दो बदमाशों ने उन्हें रोका। सिवानी का रास्ता पूछा। किसान ने रास्ता बताया और आगे बढ़ने लगे। तभी एक बदमाश ने पिस्तौल तान दी और पांच हजार रुपये लूट लिए। किसान ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। दोनों की पहचान होते ही शुक्रवार रात से ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खिलौना पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें