फतेहाबाद पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुलिस टीम ने दो युवकों को चोरी किए गए मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू व सूरज निवासी गौरपुरा किशनगंज, मध्यपुरा, बिहार हाल ढ़ाणी अहलीसदर के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए इंचार्ज निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम ने अभियान चलाकर एक महीने में 25 से 30 वाहनों को पुलिस ने बरामद किया है। सीआईए फतेहाबाद की टीम शनिवार को जब फतेहाबाद की ऑटो मार्केट के पास पहुंची तो इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को रोककर उससे पूछताछ की और कागजात मांगे तो यह मोटरसाइकिल चोरी का निकला। पुलिस ने युवकों को काबू कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की चार और वारदातें कबूली। आरोपियों से चोरी के चार मोटरसाइकिल ढाणी अहलीसदर से बरामद हुई है।
आरोपी चोरों ने पूछताछ में किए ये खुलासे
करीब 8 महीने पहले उन्होंने एक मोटरसाइकिल गांव अहलीसदर से चोरी किया था।
करीब 9 महीने पहले एक मोटरसाइकिल हिजरावां से सोत्र भट्टू रोड से चोरी किया था।
करीब 9-10 महीने पहले एक मोटरसाइकिल अहलीसदर गांव से चोरी किया था।,
करीब 9-10 महीने पहले एक मोटरसाइकिल सिरसा जिले के गांव डिंग से चोरी किया था।
करीब 6 माह पहले एक मोटरसाइकिल फतेहाबाद एरिया से चोरी किया था।
कोट
मोटरसाइकिल चोरी कई वारदातों को पुलिस टीम सुलझा चुकी है। अब दो युवकों को काबू कर पांच मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। रिमांड के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।
-आस्था मोदी, एसपी