फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव अलालवास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव कलोठा निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव
विज्ञापन

परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई राज कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
मृतक पिंटू के भाई राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिंटू रतिया में वेल्डिंग वर्कशॉप की दुकान पर काम करता था। शनिवार देर रात वह बाइक पर रतिया से गांव कलोठा आ रहा था कि गांव से थोड़ा पहले गांव अलालवास के पास अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे रतिया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया, जहां उसके भाई ने चोटों के ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें