संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने और नए प्रधान व कार्यकारिणी पर आपसी सहमति न बन पाने के चलते 11 मार्च को चुनाव करवाए जाएंगे। व्यापारियों ने नामांकन प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए चार सदस्यों की कमेटी बनाने के बाद अब चुनाव का जिम्मा पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी को सौंपा है। कमेटी में पूर्व प्रधान अमन जैन, सोनू जिंदल, रमेश मेहता, चिमन कंबोज तथा सरदार गुरनाम सिंह को सदस्य बनाया गया है। ये वोटर लिस्ट व चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगे।
नामांकन कमेटी में शामिल कृष्ण तनेजा, राकेश कंबोज, राजू लाली व सोनू जिंदल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 23 फरवरी तक प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कैशियर सहित चार पदों के नामांकन भरे जाएंगे। 24 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव कमेटी द्वारा 11 मार्च को चुनाव करवाए जाएंगे।
व्यापारियों में आपसी बैठकों का दौर शुरू
अनाज मंडी में चुनाव प्रक्रिया के शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवारों ने व्यापारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। अभी तक अनाज मंडी में प्रधान पद के उम्मीदवारों में रूप गर्ग, हरीश कुमार डोगर, सुरेश झांब, निशांत ढूकिया के नाम ही चर्चा में आए हैं। हालांकि, अभी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है।
21जेएनडी50 : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते लोग। संवाद