फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच माली तैनात, फिर भी पार्क में लगे कूड़े के ढेर

Sun, 11 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :- जाखल के ताऊ देवी लाल पार्क में लगा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
जाखल। नगरपालिका में कर्मचारियों की ड्यूटी, ताऊ देवीलाल पार्क के रखरखाव के ठेके और खर्चों की जांच की मांग उठी है। शहर निवासी यशपाल शर्मा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत की प्रतिलिपि फतेहाबाद उपायुक्त और जिला नगर आयुक्त कार्यालय को भी भेजी गई है। शर्मा ने कर्मचारियों की वास्तविक ड्यूटी, कार्य-वितरण और तैनाती की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में पांच नियमित माली होने के बावजूद शहर के एकमात्र ताऊ देवीलाल पार्क का रखरखाव ठेके पर दिया गया था।
उन्होंने ठेके, कार्यादेश, भुगतान और खर्चों की जांच करवाने की मांग उठाई है। शिकायतकर्ता ने सरकारी धन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने विभागीय मुख्यालय के किसी वरिष्ठ अधिकारी से समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव प्रवीन कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पार्क में पड़ा कूड़ा जल्द उठवा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों से सफाई का ही काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें