फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कर्मचारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप

विज्ञापन
डीएसपी उमेद सिंह। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के पांच कर्मचारियों पर गाड़ियों के नंबरों की अलाटमेंट में गड़बड़ी का आरोप लगा है और एसडीएम नवीन कुमार ने खुद ये गड़बड़झाला पकड़ा है। इसी के साथ उन्होंने सभी आरोपी पांच कर्मचारियों के खिलाफ शहर थाना में एक शिकायत देकर जांच की मांग की है। शहर पुलिस ने एसडीएम नवीन कुमार की शिकायत पर पांचों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में रजिस्ट्रेशन क्लर्क विनोद कुमार, सहायक अधीक्षक राजेंद्र कुमार, डाटा इंट्री आपरेटर सुनीता, अजय एवं सुनील शामिल हैं। ये सभी आरोपी ई-दिशा केंद्र में कार्यरत थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि सभी आरोपी एक अप्रैल 2017 से 26 सितंबर 2019 तक ई-दिशा केंद्र में कार्यरत थे और वाहनों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कामकाज देखते रहे हैं। एसडीएम ने कहा है कि कुछ गड़बड़ी के संकेत मिलने पर उनके कार्यकाल की स्पेशल आडिट 9 मार्च 2020 को कराई गई तो इसमें अनियमितताएं पाई गई। आडिट के अनुसार आरोपियों ने 48 लाख 23 हजार रुपये की फीस कम बनाई। इसके अलावा अनेक वाहनों के इंजन व चैसीज नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर उनका रजिस्ट्रेशन कर दिया। एसडीएम की मानें तो आरोपी कर्मचारियों ने प्रदेश के बाहर के वाहनों की भी बिना एनओसी लिए रजिस्ट्रेशन करके उन्हें टोहाना के नंबर अलॉट कर दिए। ऐसा करके उन्होंने विभाग के नियमों की अवहेलना की है। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को देकर सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम नवीन कुमार ने शिकायत देकर रजिस्ट्रेशन क्लर्क विनोद कुमार व उसके अन्य साथियों पर धोखाधड़ी करते हुए सरकार को 48 लाख से अधिक का नुकसान करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। -उमेद सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें