फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समाधान शिविर में पांच शिकायतें आईं, एसडीएम ने समाधान के निर्देश दिए

Thu, 25 Sep 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

रतिया में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने समाधान शिविर में अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। शिविर में प्राप्त पांच शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। इससे नागरिकों को समय पर राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों को सुन मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। समाधान शिविर का आयोजन स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में किया गया। वीरवार को समाधान शिविर में 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी सभी समाधान शिविर आदि की लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करवाएं। प्रदेश सरकार द्वारा समाधान शिविर की शिकायतों के निपटारे की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करवाएं। प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक उपमंडल पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहा है। शिविर में एक छत के नीचे सभी विभागों की शिकायतों का यथासंभव समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएसपी. नरसिंह, एसडीओ अंचल जैन, एसईपीओ राजेंद्र गोदारा, राजकमल, गुलशन कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें