फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिरसा रोड पर शुरू हुआ एटीएस सेंटर, मशीनों से होगी वाहनों की फिटनेस जांच

Tue, 17 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब पुराने मालवाहक और बड़े यात्री वाहनों की फिटनेस जांच आधुनिक स्वचालित मशीनों से होगी। शहर के सिरसा रोड पर परिवहन विभाग के अधीन ऑटोमेटेड वाहन टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) सेंटर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यहां वाहनों की तकनीकी जांच के बाद मशीनों से तैयार रिपोर्ट के आधार पर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही वाहन की पासिंग हो सकेगी। इस व्यवस्था से फिटनेस जांच में पारदर्शिता बढ़ने के साथ दलालों की भूमिका खत्म होने और मानवीय हस्तक्षेप कम होने की उम्मीद है।

एटीएस सेंटर का निर्माण एसडीएन कॉन्ट्रैक्टर कंपनी ने किया है और इसका संचालन भी यही कंपनी करेगी। वाहन मालिकों को फिटनेस जांच करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान सरकार की ओर से निर्धारित फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी पड़ेगी। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से वाहन मालिक अपनी सुविधा के अनुसार जांच की तारीख और समय निर्धारित कर सकेंगे।
विज्ञापन

कमर्शियल और बड़े लोडिंग वाहनों की होगी जांच
इस सेंटर पर मुख्य रूप से कमर्शियल वाहनों, मालवाहक वाहनों और बड़े यात्री वाहनों की फिटनेस जांच होगी। इसके लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। जांच के दौरान वाहनों के ब्रेक, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, लाइट, पहियों और अन्य जरूरी तकनीकी हिस्सों की स्थिति परखी जाएगी। प्रत्येक परीक्षण के परिणाम मशीनों में दर्ज होंगे और इन्हीं के आधार पर फिटनेस रिपोर्ट तैयार होगी। यदि किसी वाहन में तकनीकी कमी मिलती है तो रिपोर्ट में उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। वाहन मालिक को संबंधित खामी दूर करवाने के बाद दोबारा जांच करवानी होगी। सेंटर पर निर्धारित लेन में वाहन पहुंचने के बाद करीब 10 से 30 मिनट में जांच रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।

पहले वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान फिजिकल निरीक्षण किया जाता था। इस प्रक्रिया में कई वाहन मालिकों की शिकायत रहती थी कि अधिकारी कमियां बताकर वाहनों की पासिंग रोक देते हैं। अब स्वचालित मशीनों से परीक्षण होने के कारण वाहन की तकनीकी स्थिति का आकलन निर्धारित मानकों के अनुसार होगा। इससे जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और मनमानी की शिकायतों में कमी आने की संभावना है।
ऑनलाइन बुक होगी अपॉइंटमेंट

एसडीएन कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के मालिक एवं संचालक धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी ऑटोमेटेड फिटनेस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से वाहनों की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक होगी। इसके लिए सरकार की ओर से निर्धारित फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी। वाहन मालिक जिस तारीख और समय का अपॉइंटमेंट बुक करेंगे, उसी समय सेंटर पहुंचकर जांच करवा सकेंगे। सेंटर पर एक बार में तीन वाहनों की जांच करने की क्षमता है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा से वाहन मालिकों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें