भूना। ग्राम पंचायत कुनाल में मनरेगा के तहत आयोजित ऑनलाइन ग्राम सभा में ग्रामीणों को जानकारी देत
- फोटो : ट्रामा सेंटर में जांच करती लखनऊ से आई टीम। संवाद
भूना। ग्राम पंचायत कुनाल में विकसित भारत जी रामजी के तहत प्रायोगिक आधार पर सोमवार को ऑनलाइन ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने और तकनीक आधारित सुशासन को मजबूत करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से हुई इस ग्राम सभा में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
ग्राम सभा का संचालन ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) राकेश जाखल व ग्राम सचिव रेखा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संदीप कौर ने की। ग्राम सचिव रेखा ने विभिन्न दस्तावेजों और डिजिटल माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना, कार्यों की प्रक्रिया, भुगतान प्रणाली ल सोशल ऑडिट से जुड़ी जानकारी दीं।
बीआरपी राकेश जाखल ने बताया कि ऑनलाइन ग्राम सभा के दौरान सोशल ऑडिट की पूरी प्रक्रिया पंचायत निर्णय एप के माध्यम से जियो-टैगिंग के साथ संपन्न की गई। इससे पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई और ग्राम सभा की कार्यवाही पूरी तरह पारदर्शी रही। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये योजनाओं की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है।
ग्राम सभा का आयोजन सामाजिक विकास विशेषज्ञ (एसडीएस) मुख्यालय चंडीगढ़ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। सोशल ऑडिट यूनिट हरियाणा से आए सदस्यों ने ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया, मनरेगा के उद्देश्यों, श्रमिकों के अधिकारों और पारदर्शिता के महत्व के बारे में बैठक में मौजूद लोगों को बताया। इस मौके पर मनरेगा जेई संदीप सिंह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।