फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली की गांठों तक पहुंची आग, आठ घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
लालवास स्थित बायोफ्यूल कंपनी में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी , स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव लालवास स्थित जेडी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार सुबह आग लगने से पराली की गांठों में आग लग गई। चार शहरों से पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों और ग्रामीणों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कंपनी परिसर में रखी पराली की गांठों से शनिवार सुबह करीब पांच बजे धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कंपनी संचालकों और दमकल केंद्र को दी। आग ने देखते ही देखते पराली की हजारों गांठों को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर रतिया के अलावा फतेहाबाद, भूना और धारसूल से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके चलते दोपहर करीब एक बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

कंपनी संचालक बलदेव सिंह मेहमदकी ने बताया कि पराली की गांठों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लालवास स्थित बायोफ्यूल कंपनी में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी , स्त्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें