फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सामान जला

विज्ञापन
आग लगने से दुकान में रखा सामान जला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। टोहाना रोड पर सरकारी खाद बिक्री केंद्र के पास संदीप रेफ्रिजरेशन की दुकान में रविवार की रात्रि को शॉर्ट सर्किट हो जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि को वह दुकान को बंद करके गया था। लेकिन जब वह सोमवार की सुबह दुकान पर आया तो आग लगी हुई थी और कीमती सामान जला हुआ पड़ा था। उसने बताया कि कई फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन और अन्य समान आग की भेंट चढ़ गया है। पीड़ित ने नायब तहसीलदार और पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर मामले की जांच करके उचित मुआवजा की मांग की है। पुलिस बीट इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया गया। दुकानदार ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें