आग लगने से दुकान में रखा सामान जला।
- फोटो : Fatehabad
भूना। टोहाना रोड पर सरकारी खाद बिक्री केंद्र के पास संदीप रेफ्रिजरेशन की दुकान में रविवार की रात्रि को शॉर्ट सर्किट हो जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि को वह दुकान को बंद करके गया था। लेकिन जब वह सोमवार की सुबह दुकान पर आया तो आग लगी हुई थी और कीमती सामान जला हुआ पड़ा था। उसने बताया कि कई फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन और अन्य समान आग की भेंट चढ़ गया है। पीड़ित ने नायब तहसीलदार और पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर मामले की जांच करके उचित मुआवजा की मांग की है। पुलिस बीट इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया गया। दुकानदार ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।