फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किराना दुकान से 8 हजार रुपये चुरा ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। कुलां के भूना रोड स्थित किराना दुकान से चोर दिनदहाड़े दुकान के गल्ले में रखी करीब आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। चोर पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में नजर आया है। हालांकि, अभी तक चोर की पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार ने इसकी शिकायत कुलां पुलिस चौकी को दी है।
विज्ञापन


गांव धारसूल निवासी शंकर लाल ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के चलते सोमवार शाम को वह दुकान के बाहर कुर्सी पर लेटा हुआ था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह सो गया। आंख खुलने पर जब वह दुकान में आया तो देखा की दुकान के काउंटर का गल्ला खुला हुआ था। इस पर उसने जांच की तो गल्ले में रखी आठ हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद दुकान मालिक ने पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो उसमें एक व्यक्ति चोरी करता साफ दिखाई दे रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें