जाखल। गांव कासिमपुर में घग्गर नदी के किनारे खेतों में आग लग गई, आग से लगभग 35 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर गांव कासिमपुर खेतों में आग लग गई, इसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची टोहाना, धारसुल जाखल की दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किसान अजैब सिंह और हरजीत सिंह ने बताया कि खेत के बीच में रेलवे लाइन आने के कारण आगे नहीं बढ़ी, हालांकि लाइन किनारे लगे पेड़-पौधों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पुलिस के साथ नायब तहसीलदार और पटवारी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।