भट्टूमंडी में मेडिकल स्टोर में आग से जला सामान। स्त्रोत - सोशल मीडिया
भट्टू कलां। हिसार रोड पर स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर व एक टेलर की दुकान में मंगलवार रात को आग लग गई। जिससे दोनों दुकानों में लाखों रुपये कीमत का सामना जलकर नष्ट हो गया।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नेशनल मेडिकल स्टोर के संचालक राजकुमार ने बताया कि वह रात में मेडिकल स्टोर को बंद करके घर गया था। रात दो बजे बाद सूचना मिली कि मेडिकल स्टोर से धुंआ निकल रहा है। जिस पर उसने अग्निशमन विभाग व डायल 112 टीम को इसकी सूचना दी और खुद मौके पर पहुंचा।
वहीं आग सतगुरु टेलर्स की दुकान में भी पहुंच गई। आग से मेडिकल स्टोर में रखीं लाखों रुपये की दवा, फर्नीचर, कांउटर, फ्रीज, इन्वर्टर नष्ट हो गए। वहीं सतगुरु टेलर्स की दुकान में रखे कपड़े व कुछ फर्नीचर जल गया। साथ ही सिलाई मशीन और बिजली फिटिंग को भारी नुकसान पहुंचा है।