फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शेड पर वेल्डिंग करते समय मेडिकल स्टोर में आग, बच्ची को सुरक्षित निकाला

Wed, 27 May 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से उठतीं आग की लपटें। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। मॉडल टाउन स्थित नागरिक अस्पताल के सामने बुधवार शाम हरियाणा मेडिकल हॉल में आग लग गई। हादसे के दौरान दुकान के अंदर फंसी एक बच्ची को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर के बाहर बने शेड पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से फाइबर शीट में आग लग गई। इसके बाद आग मेडिकल स्टोर में फैल गई। मेडिकल स्टोर संचालक दीपक ने बताया कि आग लगते ही आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान पता चला कि दुकान के अंदर एक बच्ची मौजूद है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें