फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली जलाने वाले तीन किसानों पर हुई एफआईआर, 19 किसानों की लाल एंट्री दर्ज, 16 अधिकारियों को भेजे नोटिस

Tue, 22 Oct 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में खेतों में छाई धुएं की परत।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। सोमवार को पराली जलाने के मामले में तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। साथ ही 19 किसानों की लाल एंट्री दर्ज कर दी गई है। लाल एंट्री वाले किसान अब आगामी दो सीजन में एमएसपी (मिनिमम स्पोर्ट प्राइस) पर अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए लगी ड्यूटी में लापरवाही बरतने व कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण 16 अधिकारियों व तीन पटवारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। इसमें से 12 ग्रामस्तरीय नोडल अधिकारी, 3 खंडस्तरीय निगरानी अधिकारी व 1 खंडस्तरीय एएफएल कमेटी अधिकारी शामिल हैं। इन पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है। इसके अलावा राजस्व विभाग के तीन पटवारियों को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
अब तक जिले में हरसेक व अन्य स्रोत से आई आगजनी की घटनाओं में से 23 किसानों पर 57,500 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। जिले के मौसम में दूसरे दिन सोमवार को भी जहरीला धुंआ छाया रहा। एक्यूआई 313 दर्ज किया गया है, जो अपने हानिकारक स्तर पर पहुंच चुका है।इससे पहले मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी उपायुक्तों व उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में डीसी मनदीप कौर, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्य सचिव ने पराली में आगजनी को गंभीरता से लेते हुए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जो भी किसान अपने खेतों में पराली में आग लगाता है, उन पर तुरंत एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई करें।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर
डीडीए डॉ. राजेश सिहाग के अनुसार भूना खंड के गांव खासा पठाना, नहला तथा रतिया खंड के गांव हुकमावाली में हरसेक लोकेशन व मौके पर आग लगने के बाद मिले प्रमाण के आधार पर संबंधित थानों में तीन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। सदर रतिया पुलिस ने कृषि सुपरवाइजर अंकित बिश्नोई की शिकायत पर आठ कनाल की पराली जलाने पर गांव हुकमांवाली के दो किसानों नछतर सिंह व गुरमेल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, भूना के कृषि सुपरवाइजर राकेश की शिकायत पर भूना पुलिस ने गांव नहला निवासी किसान धर्मबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

217 गांवों में लगाए गए हैं नोडल अधिकारी
प्रशासन ने जिले के खेतों में फसल अवशेष में आग लगाने की घटनाओं की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में उपमंडल अनुसार टीमें गठित की हैं। जिसमें तहसीलदार, बीडीपीओ, एसडीओ (पंचायती राज), संबंधित थाना प्रभारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं। 217 गांवों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी खंड व उपमंडल स्तर पर अधिकारियों की टीमों का गठन करते हुए खेतों में फसल अवशेष में आग लगने की घटनाओं पर नजर रखी जा रही है।
-
30 नवंबर तक पोर्टल पर पराली प्रबंधन के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं किसान
डीडीए ने बताया कि धान की पराली की गांठ बनाकर किसान गोशाला, बिजली प्लांट तथा पंचायती जमीन पर भंडारण करके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत 1000 रुपये प्रति एकड़ का लाभ उठाएं। सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जो विभाग के पोर्टल www.agriharyanacrm.com पर अपना पंजीकरण करेगा। पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। गोशालाओं को भी इस योजना के तहत पराली के उठान के लिए 500 रुपये प्रति एकड़ अधिकतम 15000 रुपये भी परिवहन शुल्क के तौर पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

-
:: जिले में पराली जलाने के आरोप में तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है इसके अलावा 19 लाल एंट्री दर्ज हो गई हैं। 16 अधिकारियों व तीन पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। किसानों को भी पराली प्रबंधन पर अधिक जोर देना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें