फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कराने वाली मां-बेटी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 23 Jun 2015 12:25 AM IST
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर संबंधित मां-बेटी के अलावा गांव बोड़ा के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विवाहिता ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले शिमलापुरी कालोनी में एक लड़की सिप्पा उर्फ संदीप कौर तथा उसकी मां छिन्द्र कौर के साथ मुलाकात हुई थी।

इस दौरान दोनों मां-बेटी ने मिलीभगत करते हुए गांव बोड़ा के वेद प्रकाश को घर में बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

चौकी इंचार्ज साधु राम ने बताया कि बोड़ा के वेद प्रकाश के अलावा शिमलापुरी कालोनी में रहने वाली सिप्पा उर्फ संदीप कौर व उसकी मां छिन्द्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 उक्त मां बेटी पर पहले भी ब्लैकमेलिंग के लग चुके हैं आरोप
ज्ञात रहे कि जिन मां-बेटी पर मामला दर्ज हुआ है, एक माह पहले भी बेटी की शिकायत पर जींद के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।

शहर में चर्चा है कि दुष्कर्म की आड़ में युवकाें को ब्लैकमेल किया जाता है। इनके द्वारा मांगी गई राशि का भुगतान नहीं करने पर मामला दर्ज करवा दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें