फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आखिरकार खुला पुराना बस स्टैंड पर शौचालय, लेकिन थाना रोड शौचालय में नहीं पानी

Tue, 12 Mar 2024 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में नगर परिषद द्वारा बनाए गए दो शौचालयाें में से शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बनकर तैयार हुए शौचालय को आखिरकार कई दिनों के बाद खोल दिया गया है। वहीं थाना रोड पर बने शौचालय को खोला तो गया है, लेकिन इसमें पानी नहीं आ रहा है, जिससे दुकानदारों व बाजार में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में नगर परिषद की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए पुराना बस स्टैंड व थाना रोड पर शहीद उधम सिंह पार्क के साथ शौचालय का निर्माण करवाया गया था। पुराना बस स्टैंड पर बने शौचालय को बने करीब 4 माह हो गए थे, लेकिन अभी तक इसको खोला नहीं गया था। मजबूरन बाहर खड़े यात्रियों व आसपास के दुकानदारों को खुले में पेशाब आदि करना पड़ता था, जिससे यहां पर सारा दिन बदबू का माहौल बना रहता था। महिला यात्रियों को अधिक परेशानी होती थी। सोमवार को आखिरकार इस शौचालय को खोल दिया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने शौचालय के आसपास सफाई करके बदबू वाले क्षेत्र में चूना भी फेंका है, ताकि बदबू का माहौल ना रहे।


दो माह में ही टोटियां गायब
वहीं दूसरी ओर थाना रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय को बने अभी मात्र दो माह का ही समय हुआ था कि शौचालय में लगी पानी की टोटियां गायब हो गई। चार मरला कॉलोनी के दुकानदाराें कृष्ण, राजू, अशोक, विरपाल, तरुण, रोहित और नसीब आदि ने बताया कि नगर परिषद ने लाखों रुपये की लागत से शौचालय तो बना दिया, लेकिन यहां सफाईकर्मी को तैनात नहीं किया गया है। इसके कारण शौचालय में साफ-सफाई नहीं हो रही है। यहां तक शौचालय में पानी की सप्लाई भी नहीं आ रही है। यहां एक सफाई कर्मी को तैनात किया जाना चाहिए ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन




थाना रोड पर पूरा दिन भारी भीड़ रहती है। भारी संख्या में लोग यहां पर खरीददारी के लिए आते हैं और शौचालय को बने दो माह हुए हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं है। यहां से तो अब पानी की टोटियां तक चोरी हो चुकी हैं। वहीं शौचालय में पानी की समस्या है। प्रशासन को यहां एक सफाई कर्मी को तैनात करना चाहिए ताकि शौचालय की देखरेख होती रहे।

-सुरेश कुमार,शहरी।



मैं चार मरला कॉलोनी फतेहाबाद में चुनी की रंगाई का काम करता हूं। शौचालय में पानी नहीं रहने के कारण शहर में खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर नगर परिषद की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक सफाई कर्मी के तैनात किए जाने कि कई बार मांग हो चुकी है, अभी तक यहां कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है।

-मोहम्मद, दुकानदार।



मैं थाना रोड पर शौचालय के सामने कपड़ों की रेहड़ी लगाता हूं। शौचालय में पानी नहीं रहने कारण यह बदबू मारना शुरु कर देता है, जिस कारण यहां काम करने में दिक्कत होती है और हमारा काम प्रभावित होता है।
-जयदेव, दुकानदार।



शहरवासियों और दुकानदारों की बार बार मांग करने के बाद नगर परिषद ने लाखों की लागत से शौचालय तो बना दिया, मगर इस शौचालय के लिए किसी कर्मचारी को यहां तैनात नहीं किया गया है। पानी की सप्लाई के समय पानी की मोटर नहीं चला पाने से पानी की कमी रहती है, जिसके कारण शौचालय का प्रयाेग करने में लोगों को परेशानी होती है।

-कृष्ण साेनी, दुकानदार

सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण के लिए टीम को भेजा जाएगा। अगर कहीं किसी चीज की कमी है, तो उसे पूरा करवाया जाएगा। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें