फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समिति महिला उम्मीदवार से धक्कामुक्की, हंगामा

Mon, 18 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान विरोधी गुट की वीना बजाज के बेटे लवली से भी झड़प हो गई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि नौबत हाथापाई पर आ गई। अचानक हुई हाथापाई से पोलिंग सेंटर पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सभी समर्थकों को पोलिंग बूथ से बाहर खदेड़ा। बाहर निकलते ही एक बार फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

इस बारे में ब्लॉक समिति की उम्मीदवार वीना बजाज ने बताया कि उसके पति मतदान केंद्र का जायजा ले रहे थे कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उनके साथ धक्कामुक्की करने की कोशिश की। विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

पोलिंग बूथ के बाहर सैकड़ों की तादाद में समर्थकों के इकट्ठा होने से हड़बड़ाए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मतदान केंद्र पर फोर्स मंगवाई और भीड़ को तितर-बितर किया। तनाव की सूचना मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश भी मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए।
विज्ञापन


गांव ढांड में भी महिला के वोट को लेकर हंगामा
गांव ढांड के सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट की शिकायत आने पर हंगामा शुरू हो गया। वोट भुगतने आई एक महिला को कहा गया कि उसका वोट तो डाला जा चुका है।

महिला ने कहा कि उसने तो कोई वोट डाला ही नहीं है। ये सुनते ही पोलिंग बूथ के अंदर खड़े एजेंट आगबबूला हो गए और चुनाव अधिकारियों से उलझ बैठे।

हंगामा होते देख पुलिसकर्मी अंदर दौड़े आए और एजेंटों को दूर करवाकर मामले को सुलझाया। बाद में महिला का वोट डलवाया गया। इसी तरह गांव बनावाली में भी वोट भुगतने को लेकर कई देर तक हंगामा हुआ। लेकिन सुरक्षाकर्मियों के बीच-बचाव में आने से मामला तनावपूर्ण होने से बच गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें