फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को लेकर हुआ झगड़ा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर में शुक्रवार की रात को शराब की दुकान को लेकर को झगड़ा हो गया। इसमें प्रताप सिंह पुत्र गोविंद पाल सिंह घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

घायल प्रताप सिंह ने बताया कि उसने अपनी दुकान सरकारी शराब के ठेके के लिए किराए पर दे रखी है। उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाई अवैध शराब बेचने का काम करते हैं और इस ठेके को बंद करवाना चाहते हैं। इसी को लेकर वह कई बार उससे बहस कर चुके हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात को दोनों शराब के नशे में उसे घर पर आए और उस पर ईंटों तथा तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी महिंद्र कौर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल की शिकायत पर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें