फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फसल मुआवजा घोटाले में पांचवीं गिरफ्तारी, 63 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद ने फसल मुआवजा घोटाले के मामले में आरोपी गांव बड़ोपल निवासी सुंदर उर्फ बिल्ला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 63 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

इकोनॉमिक सेल के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गांव बड़ोपल के पटवारी और उसके निजी सहायकों ने कानूनगो तथा नायब तहसीलदार के साथ मिलीभगत कर फर्जी मुआवजा क्लेम तैयार किए और सरकारी धन का गबन किया। वर्ष 2022 में राज्य सरकार ने खरीफ वर्ष 2021 की फसल खराबी के लिए प्रभावित किसानों को लगभग 4.25 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की थी। जांच में पाया गया कि किसानों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए।
इकोनॉमिक सेल प्रभारी ने बताया कि साजिश के तहत पटवारी के निजी सहायक रहे आरोपी सुंदर उर्फ बिल्ला ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने और राशि वितरण सूची में हेराफेरी करवाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें