फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विज्ञापन
मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। गांव भरपूर स्थित नूरानी मस्जिद में भी ईद-उल-जुहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान ने नमाज अदा करवाई गई और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए खुदा से दुआएं की गई।
विज्ञापन

मौलवी ने कहा कि मात्र यहां एकत्रित होकर नमाज पढ़ने व गले मिलने से खुदा पूरी तरह से खुश नहीं होता, बल्कि सभी से प्रेम करके व अपने गुनाहों से तौबा करके ही खुदा को खुश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें हर समय खुदा को याद करना चाहिए व किसी के प्रति अपने मन में नफरत या ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद के 70 दिनों के बाद ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता और प्रत्येक धर्म आपस में मिल-बैठकर भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। हमें हमेशा दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कमेटी की ओर से लंगर भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें