फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक, 25 लाख से सामान खरीदेगा नगर परिषद

Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर लाइटें ठीक करते हुए कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए 25 लाख रुपये का सामान खरीदेगा। शहर के वार्ड एक से लेकर 27 तक की खराब लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। फिलहाल सामान न होने के कारण नगर परिषद मरम्मत नहीं करवा पा रहा है। नगर परिषद ने एजेंसी को मरम्मत के लिए ठेका दिया हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद भूना रोड और भट्टू रोड पर तीन माह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा लिया गया है। 150 वाट की करीब 450 लाइटें खराब थी इन्हें कंपनी से ठीक करवाया गया है। भट्टू रोड और भूना रोड पर खराब लाइटों की जगह इन्हें लगाया गया है। इसके अलावा हिसार-सिरसा रोड पर खराब पड़ी लाइटों को नगर परिषद ने ठीक करवाया है। इन सड़कों पर अब रोशनी से जगमग हो गई हैं जिससे राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
-
शहर में लगी हैं साढ़े सात हजार लाइटें
नगर परिषद ने शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत 25 लाख रुपये की लागत से आवश्यक उपकरण और पुर्जें खरीदे जाएंगे। इन सामान का उपयोग शहर के विभिन्न हिस्सों में खराब पड़ी लाइटों को ठीक करने में किया जाएगा।
विज्ञापन

-
दो साल बाद मिली सीढ़ी टूट चुकी है
नगर परिषद ने एजेंसी से हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीद थी। इसके पहले बार इस्तेमाल में ही हादसा हो गया। सीढ़ी पर चढ़कर हंस मार्केट में लाइट ठीक करवा रहा कर्मचारी चोटिल हो गया था। सीढ़ी बीच में से टूटने के कारण हादसा हुआ था। हालांकि सीढ़ी को ठीक करने के लिए नगर परिषद ने इसे लौटा दिया है।
-
शहर के वार्डों में लगाने के लिए नई लाइटों की खरीद की जाएगी। इसको लेकर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। फिलहाल सामान को लेकर टेंडर लगाया गया है। शहर की कोई भी लाइट खराब नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें