फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाबालिग लड़की को ढूंढने गया पिता भी लापता, केस

Thu, 20 Apr 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की एक कॉलोनी से लापता हुई नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए गए पिता का भी सुराग नहीं मिलने से परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। परिजनों ने नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल व वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि नंदलाल खोबडा के साथ शहर थाना में पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उक्त परिवार मध्यप्रदेश से टोहाना में आकर डोसा व पावभाजी बेचने का काम करता है। शहर थाना में आए लड़की के भाई ने बताया कि 14 अप्रैल को उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके अगले दिन उसके पिता उसे ढूंढने के लिए गए, लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने दोनों केस में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस नंबर ट्रेस करने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। उसने बताया कि उसकी बहन को ले जाने वाले आरोपी लड़के का नाम पुलिस को बताया गया है, लेकिन पुलिस उस पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

नाबालिग लड़की व उसके पिता के लापता होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है। मामले में जांच चल रही है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है तथा जिस पड़ोसी पर शक जताया है, उससे भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें