फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बेटियों के पिता की मौत: फतेहाबाद में भूना मोड़ पर हादसा, स्कूटी से टक्कर के बाद चली गई जान

Sun, 27 Sep 2026 11:02 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

हिसार रोड के भूना मोड़ पर रविवार रात सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार यशपाल की मौत हो गई। स्कूटी सवार सागर घायल हुआ। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के हिसार रोड स्थित भूना मोड़ पर रविवार रात को हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान जगजीवनपुरा निवासी यशपाल के रूप में हुई है। यशपाल के तीन लड़कियां हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यशपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुराना बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिव चौक निवासी सागर स्कूटी पर वहां से गुजर रहा था। भूना मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में यशपाल को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सागर भी घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी संजय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें