फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन बच्चों के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नशा देने का आरोप

Sun, 01 Feb 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव थेड़ी में सोत्तर भट्टू निवासी सुनील (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक शनिवार को घर से टैंट की दुकान पर काम करने के लिए गया था, शाम को उसकी मौत की सूचना मिली। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई कुलदीप के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने नशे की ओवरडोज से मौत होने की भी आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के हाथ पर न तो कोई सिरिंज लगी मिली है और न ही मौके से नशे से संबंधित सामग्री मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
पुलिस को दिए बयान में कुलदीप ने बताया कि उसका भाई सुनील गांव थेड़ी में टैंट हाउस पर काम करता है। शनिवार को भी वह वहीं काम पर गया था। गांव थेड़ी में ही एक युवक के घर पर उसका आना-जाना था। सूचना मिली कि वह उसके घर गया हुआ था और वहीं उसकी मौत हो गई। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा था। हालांकि शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि परिजनोें के बयान के बाद फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है। प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें