फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल से पिता पर बच्चा चुराने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
फतेहाबाद के बस स्टैंड चौकी में बच्चा चुराने का प्रयास का आरोप लगाती हुई प्रसूता की बुआ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में बुधवार को विवाद हो गया। अस्पताल में पिता पर ही बच्चा चुराने के प्रयास के आरोप लगे हैं। ये आरोप महिला की बुआ बीबो इंदोरा ने लगाए हैं। इस मामले को लेकर बस स्टैंड चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं, इस मामले में आरोपी पिता का कहना है कि वह मिठाई लेकर बच्चे को देखने गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बबनपुर निवासी बीबो इंदोरा ने बताया कि उसकी भतीजी मनजीत कौर की रतिया के अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। मनजीत कौर ने लड़के को जन्म दिया। बच्चे को सांस लेने की दिक्कत के कारण फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव लठेरा निवासी दिलबाग सिंह और निर्मल सिंह मोटरसाइकिल से अस्पताल आए। यहां वार्ड में जाकर बच्चा चुराने का प्रयास किया और इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
धोखे से शादी का आरोप

बीबो इंदोरा ने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी मनजीत कौर के साथ आरोपी दिलबाग सिंह ने धोखे से शादी की है। दिलबाग सिंह की उम्र ज्यादा है और मनजीत कौर की कम है। इसको लेकर पंचायत भी हो चुकी है। आरोप है कि पिछले तीन माह से मनजीत कौर अपनी बुआ के पास रह रही है। आरोप है कि दिलबाग सिंह ये बच्चा अपने भाई को देना चाहता है।
विज्ञापन


मिठाई लेकर मिलने गया था : दिलबाग सिंह
चौकी में मौजूद दिलबाग सिंह ने कहा कि उसे डिलीवरी होने का पता चला था। वह बच्चे का पिता है। मिठाई लेकर बच्चे को देखने के लिए आया था, आरोप गलत है।

कोट
पारिवारिक मामला है। रतिया में पहले भी शिकायत दी हुई है, जिसकी जांच चल रही है। बुधवार को बुआ ने आरोप लगाए हैं कि बच्चे को चुराने का प्रयास किया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

-रामबीर सिंह, इंचार्ज बस स्टैंड चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें