फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह है खाद के दाम बढ़ने की बात, 280 रुपये में ही मिलेगा : एसडीओ

Wed, 31 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है और न ही कोई दुकानदार किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेच सकता है। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी, यह बात कृषि विभाग के एसडीओ बलजीत सिंह ने मंगलवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।
विज्ञापन

 एसडीओ ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि बाजार में कुछ लोगों द्वारा अफवाह उड़ाई जा रही है कि एक जून से खाद 1480 रुपये मे किसानों को दी जाएगी जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को 280 रुपये में ही खाद उपलब्ध करवा रही है जिसके लिए दुकानें भी निर्धारित की गई है।

कंपनी को सरकार बिक्री के बाद देगी सब्सिडी
एसडीओ बलजीत सिंह ने बताया कि विभाग के नियमानुसार सरकार जिस कंपनी के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध करवाएगी, वह दुकानदार किसानों को मात्र 280 रुपये में खाद देगा। उन्होंने बताया कि जो 1200 रुपये की सब्सिडी कंपनी को पहले मिल जाती थी, अब वह राशि कंपनी खाते में तब जाएगी जब किसान खेत में खाद को डाल देंगे। किसान से दुकानदार खाद के बदले 280 रुपये ही ले सकेगा।
विज्ञापन


आधार कार्ड से मिलेगी खाद : बलजीत सिंह
एसडीओ ने बताया कि अगर किसी किसान को कोई दुकानदार जून के बाद दाम बढ़ने की बात कहकर खाद जल्दी बेचने का कार्य करता है तो उसकी शिकायत किसान कृषि विभाग के कार्यालय में दें। दुकानदार पर कार्रवाई होगी। सरकार के पास खाद की कोई कमी नहीं है। इस बार किसान आधार कार्ड दिखाकर खाद की खरीद कर सकेगा ताकि इस खाद का दुरप्रयोग न किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें