फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के जिला सरकारी अस्पतालों में डीएनबी कोर्स शुरू करने की तैयारी

Sat, 23 Jul 2016 12:04 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश खुराना । एमडी कोर्स करने का मन बना रहे डाक्टरों के लिए अच्छी खबर है। अगर उन्हें दाखिला नहीं मिल रहा है तो वह अब अपने जिला अस्पताल में ही कोर्स कर सकेंगे। प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों में ही डीएनबी कोर्स (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) शुरू करने जा रही है। कोर्स को स्पेशलिस्ट डाक्टर पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन


कोर्स के लिए कौन सा अस्पताल फिट है, इस पर शनिवार को रोहतक में होने वाली मीटिंग में मुहर लग सकती है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने जिला अस्पतालों से स्पेशलिस्ट डाक्टरों के बारे में डाटा मांगा है, जिसमें उनका अनुभव कितना है, भी शामिल है। अस्पताल फाइनल करने से पहले कई पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा।


स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर डीएनबी कोर्स शुरू करने के लिए जिला अस्पतालों का स्टेटस मांगा है। पत्र में पूछा गया है कि अस्पताल में स्पेशलिस्ट मेडिसन, सर्जरी, गायनी, एनीथिसिया, पेडियाट्रिक की संख्या कितनी है। इन स्पेशलिस्ट डाक्टरों का अनुभव क्या है। पत्र में साथ ही यह भी पूछा गया है कि अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तरों की सुविधा कितनी है। इसी के साथ कई अन्य पहलुओं पर सवाल किए गए हैं।
विज्ञापन

 
एमडी में दाखिला न मिलने वालों को होगा फायदा
सिविल अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार एमडी के बराबर ही डीएनबी कोर्स की मान्यता है। इससे उन डाक्टरों को फायदा होगा, जिन्हें एमडी में किसी प्रकार का दाखिला नहीं मिल पाता। सरकार डीएनबी के कोर्स सिविल अस्पतालों में शुरू करने जा रही है ताकि स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। अधिकारियों की मानें तो 4 से 5 साल पहले डीएनबी कोर्स की ज्यादा वैल्यू नहीं थी लेकिन अब सरकार इसे धीरे-धीरे बढ़ावा देने लगी है। अगर किसी अस्पताल में ये पांच स्पेशलिस्ट होंगे तो अस्पताल चलाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

सिविल अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की संख्या
मेडिसन    0
सर्जरी    1
गायनी    0
पेडियाट्रिक    0
एनीथिसिया    2

डीएनबी कोर्स को शुरू करने को लेकर मुख्यालय की ओर से स्पेशलिस्ट डाक्टरों व उनके अनुभव तथा अस्पताल में बेड की संख्या को लेकर जवाब मांगा गया था। जो कि भेज दिया गया है। शनिवार को रोहतक में इस संबंध में मीटिंग होनी है उसके बाद ही कुछ फाइनल हो पाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक चौधरी, सिविल सर्जन फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें