फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टोहाना। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनिंयन के महावीर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को टोहाना से 500 से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली कूच करेंगे जो दिल्ली में अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जबरन किसानों पर तीन काले कानून थोपे जा रहे हैं जिसके विरोध में दिल्ली में किसानों द्वारा लगातार धरना दिया जा रहा है। सरकार किसानों की बात को सुनने को तैयार नहीं है इसके चलते किसानों द्वारा अलग अलग तरीके से अपना विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध स्वरूप में आज ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर इस प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया, यदि सरकार समय रहते तीनों काले कानून को वापस नहीं लेती तो 25 जनवरी को 500 से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली कूच करेंगे और सरकार को झुका कर ही मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। - फोटो : Amar Ujala
टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें