फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 करोड़ से चमकेगा शहर

Thu, 29 Oct 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन कामों के लिए 6 करोड़ से अधिक की राशि मांगी गई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि शहरी विभाग के निदेशक को बताया गया है कि ये मांगें जिला प्रशासन द्वारा सीएम के सामने रखी जानी है। ऐसे में इन कामों की मंजूरी जल्द मिलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


पुरानी कचहरी रोड स्थित पार्क के लिए 35 लाख
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी द्वारा शहरी विभाग के निदेशक को भेजे पत्र पर गौर किया जाए तो पुरानी कचहरी की जगह पर बनने वाले पार्क के विकास के लिए सरकार से 35 लाख की डिमांड भेजी गई है।

सरकार से पैसा जारी होते ही पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि आस पास की कालोनी के सैकड़ों लोगों की मांग पर सरकार ने पुरानी कचहरी की जगह पर भव्य पार्क बनाने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


हालांकि यहां कई सरकारी कार्यालय हैं जिनको खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके अभी भी दो तीन विभागों ने कार्यालय खाली नहीं किए हैं। नगर परिषद अधिकारियों ने ऐसे विभागों की शिकायत अब उच्चाधिकारियों को करने का मन बना लिया है।

इन इलाकों में बनेंगी सड़कें, मरम्मत पर भी दिया जाएगा ध्यान
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार भट्टू रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी की सड़कों के लिए लगभग 1 करोड़ 14 लाख के एस्टीमेट विभाग की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।

इसके अलावा भी शहर में भाटिया कालोनी, बतरा कालोनी के पीछे स्थित आफिसर कालोनी, वार्ड 25 की भाटिया कालोनी से कीर्ति नगर, अशोक नगर में भूना मोड़ से कालूराम रोड पर सिंगीकाट धर्मशाला, खेमा खाती रोड, रतिया चुंगी से हांसपुर रोड पर नगर परिषद सीमा तक, रतिया रोड पर फुटपाथ और इंटरलॉक टाइलें, भट्टू रोड पर फुटपाथ और सड़क किनारे इंटरलॉक टाइलें पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की योजना है।

अकेले भट्टू रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ और इंटरलॉक टाइलें लगाने के लिए नगर परिषद ने एक करोड़ 47 लाख का एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा है।

शक्ति नगर के कम्यूनिटी सेंटर में शैड लगाने, रसोई और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख का बजट मांगा गया है। कुल मिलाकर नगर परिषद अधिकारियों ने 6 करोड़ 5 लाख 68 हजार के एस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को भेजे हैं।

नवंबर में होता है सीएम का दौरा तो मिल सकती है जिले को सौगात
सीएम मनोहर लाल खट्टर का 30 अक्तूबर को प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। अब माना जा रहा है कि 5 नवंबर की सोनीपत में पीएम रैली के बाद कभी भी फतेहाबाद में सीएम का दौरा हो सकता है।

हालांकि जिला प्रशासन के उच्चस्थ सूत्रों की मानें तो सीएम अब 15 नवंबर के बाद ही फतेहाबाद आएंगे। 5 नवंबर की रैली के बाद त्यौहारों का सीजन नजदीक होगा।

ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को कई जगह एक साथ मैनेज करना पुलिस के लिए भी मुश्किल रहेगा। अगर 15 नवंबर के बाद भी सीएम आते हैं तो भी फतेहाबाद नगर परिषद के अधिकारियों को शहरी विभाग के निदेशक को सीएम दौरे की इमरजेंसी बताकर अधिकतर प्रस्तावों को तुरंत मंजूरी दिलवाने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें