फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ई टेंडरिंग के खिलाफ आया गांव समैन, नेताओं को न आने की चेतावनी, पंचायत मंत्री ने रद्द किया दौरा

Fri, 13 Jan 2023 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सरपंच रणबीर गिल ने बताया कि गांव ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इस संबंध में मीडिया के माध्यम से नेताओं तक संदेश पहुंचा दिया गया है। बैठक में कई पंचायत सदस्यों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव समैन में ई टेंडरिंग का विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए पंचायतों में कार्य ई टेंडरिंग से करवाने के फैसले के खिलाफ पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के हलके के सबसे बड़े गांव समैन ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों की सरपंच रणबीर गिल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ई टेंडरिंग के खिलाफ रोष जताया गया। सामूहिक रूप से फैसला लिया गया कि जब तक ई टेंडरिंग का फैसला वापस नहीं होता, तब तक गांव समैन में सत्ताधारी पार्टी जजपा-भाजपा सहित किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में नहीं आने दिया जाएगा। अगर कोई गांव का भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा नेताओं के गांव में आने पर रोक लगाने पर पंचायत मंत्री देवेेंद्र बबली ने अपना समैन का दौरा रद्द कर दिया। वह 23 जनवरी को गांव बिढाईखेड़ा में होने वाले मधुर मिलन समारोह का न्योता देने गांव गांव जा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे गांव समैन पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। ग्रामीणों के विरोध की आशंका के चलते दो डीएसपी ने नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा।

सरपंच रणबीर गिल ने बताया कि गांव ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इस संबंध में मीडिया के माध्यम से नेताओं तक संदेश पहुंचा दिया गया है। बैठक में कई पंचायत सदस्यों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
15 जनवरी को टोहाना में इकट्ठे होंगे प्रदेशभर से पंच सरपंच
15 जनवरी को ई टेंडरिंग के खिलाफ प्रदेशभर के पंच सरपंच टोहाना में एकत्रित होंगे। इसके लिए शहर के निजी पैलेस में सम्मेलन रखा गया है, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें