फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जाखल से मिलेगी भिवानी की ट्रेन

Thu, 22 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन से गुरुवार को लुधियाना से हिसार जाने वाली पेसेंजर ट्रेन भिवानी तक जाने के लिए रवाना होते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 जाखल से भिवानी जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोगों को जाखल से हिसार और भिवानी के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। गुरुवार को रेलवे विभाग द्वारा सुबह लुधियाना से हिसार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54634 डाउन और शाम को हिसार से धुरी आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54631 अप गाड़ी को भिवानी तक कर दिया गया है। यानी अब यात्री सुबह के समय जाखल से हिसार और भिवानी जाकर शाम को वापस आ सकता है। दो ट्रेनों का रूट विस्तार भिवानी तक करने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

यह होगा समय
सुबह ट्रेन संख्या 54636 लुधियाना से 5 बजे चलकर जाखल 9 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सवा 11 बजे हिसार से चलकर डेढ़ बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन नंबर-54631 भिवानी से शाम 4 बजे चलेगी और हिसार में 6 बजे पहुंचकर जाखल में पौने 8 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन लोगों को मिलेगा लाभ
भिवानी के साथ राजस्थान में बने धार्मिक स्थलों के दर्शनार्थ अथवा जयपुर जाने वाले मरीजों को हिसार से ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगी। विद्यार्थी संदीप कुमार, राजेश कुमार, अंकित, महेश और राहुल ने बताया कि उन्हें अक्सर शैक्षणिक कार्यों के लिए भिवानी आना-जाना पड़ता था। इन ट्रेनों के चलने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि दो पैसेंजर ट्रेनों का रूट बढ़ाकर भिवानी तक कर दिया गया है। जाखल में फिलहाल दोनों ट्रेनों का समय पिछला ही रहेगा। ट्रेनों के विस्तार से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें