फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी भी हुई खराब, कैश भी नहीं आया हाथ

Mon, 14 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में रविवार को यूनियन बैंक के बाहर लाइन । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को सामान्य अवकाश के चलते लोगों को बैंकों में भीड़ कम दिखेगी लेकिन हुआ इससे बिल्कुल उलट। रविवार का दिन होने के बावजूद ना तो बैंकों से भीड़ कम हुई और ना ही एटीएम से। उधर, गांव भिरडाना में बैंक के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिसकर्मी से लोगों की झड़प की भी खबर है। जिले भर के बैंक प्रबंधन एटीएम पर सौ-सौ के नोटों के सहारे लोगों की भीड़ को संभालने का प्रयास करना चाह रहा है लेकिन एक दिन में तीन-तीन बार एटीएम में नोट भरने के बावजूद बैंक प्रबंधन लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पा रहे। रविवार को भी कमोवेश कुछ ऐसी ही स्थिति दिखी।


पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार की सूचना पर एसएचओ ने संभाली व्यवस्था
गांव भिरडाना के स्टेट बैंक में कैश नहीं मिलने से बिफरे लोग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी विनोद से उलझ पड़े। बताया गया है कि पुलिसकर्मी विनोद ने बैंककर्मियों के बोझ को कम करने के लिए खुद ही मनी एक्सचेंज फार्म बांटने शुरू कर दिए। इस बीच जब उसने लोगों से लाइन लगाने को कहा तो इस बात को लेकर कई लोग उससे उलझ पड़े। बाद में पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार की सूचना मिलते ही सदर एसएचओ सुरेंद सिंह मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाला ।
विज्ञापन



कई बैंकों में खत्म हुई नकदी, परेशान होकर वापस लौटे लोग
रविवार को अवकाश के बावजूद लोगों की सुविधा के लिए बैंक खुले तो जरूर रखे गए लेकिन अधिकतर बैंकों में नकदी दोपहर से पहले ही खत्म हो गई जिसके चलते लोग परेशान होकर वापस जाते देखे गए। आंध्रा बैंक, पीएनबी, कोटक बैंक जैसे कई बैंकों में जब दोपहर को लोग पहुंचे तो इन बैंकों में कैश खत्म हो चुका था। जिसके चलते लोगों को बिना कैश लिए ही वापिस आना पड़ा।


शहर के 90 फीसदी एटीएम रहे बंद, बाकी पर लगी कतारें
नोटों पर प्रतिबंध के बाद से एटीएम व्यवस्था पटरी पर बैठ ही नहीं पा रही है। बैंक प्रबंधन बार-बार कैश डालकर लोगों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कैश एक बार में डाला जाता है महज 4-5 लाख और निकालने वाले सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं।

टोहाना में भी पहुंचे नए नोट, बैंकों में लगा तांता
पांच सौ और हजार के नोटों पर प्रतिबंध के बाद रविवार को दो हजार के नोट टोहाना के बैंकों में पहुंचे तो इन नोटों को देखने के लिए बैंकों में लोगों का तांता लग गया। दुकानदार कमल ने बताया कि रतिया रोड स्थित सिंडीकेट बैंक में जैसे ही दो हजार के नए नोट आने की जानकारी मिली तो बैंक के आगे नोट लेने वालों की लाइनें लग गई। उन्होंने बताया कि वह इस नोट को प्राप्त करने के लिए सुबह लगभग दस बजे बैंक की लंबी लाईन में लगे थे लेकिन काफी देर बाद उसका नंबर आया और उसे बैंक से दस हजार रुपये के नए नोट मिले जो सभी दो-दो हजार के मिले।
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर लीड बैंक अधिकारी जीएस मल्होत्रा ने बताया कि लोगों की संख्या काफी अधिक होने के कारण ये परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ये परेशानी दूर होगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें