फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप प्रधान ने खुद सौंपा सचिव और क्लर्क को रिलिविंग लेटर

Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 नगर परिषद में नप सचिव और पार्षदों के बीच चला आ रहा विवाद आखिरकार सचिव वीरेंद्र सहारण के फतेहाबाद से रिलीव होने के साथ ही खत्म हो गया। हालांकि सचिव के आखिरी दिन भी दोनों पक्षों में खासी तल्खी देखी गई। शुक्रवार को तबादला आदेश आने के साथ ही नप सचिव अपने दफ्तर नहीं पहुंचे थे। शनिवार-रविवार का अवकाश निपटाकर सोमवार को जैसे ही सचिव वीरेंद्र सहारण अपने दफ्तर पहुंचे, नप प्रधान दर्शन नागपाल और अन्य पार्षदों ने उन्हें उनका रिलीविंग लेटर थमाकर कार्यमुक्त कर दिया।  बताया जाता है कि नप प्रधान और पार्षदों के व्यवहार से क्षुब्ध नप सचिव फिर दफ्तर में नहीं रुके।

इसके बाद उन्होंने दफ्तर से संबंधित सारे कागजातों पर हस्ताक्षर भी नगर परिषद के गेट पर खड़े होकर किए। हालांकि मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और बात को टाल गए।
विज्ञापन



पूर्व नप प्रधान ने फिर खेला दांव, सफाई कर्मियों को ना मिला वेतन तो नहीं मनाएंगे दीवाली
उधर दूसरी ओर पिछले कई दिनों से नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल पर लगातार हमला करते आ रहे पूर्व नप प्रधान वीरेंद्र नारंग ने सोमवार को एक और दांव खेला। उन्होंने जारी एक बयान में नप अध्यक्ष से सफाई कर्मचारियों का वेतन तुरंत जारी करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के करवाचौथ और दशहरा जैसे पर्व फीके चले गए हैं। अगर उन्हें अभी तनख्वाह नहीं मिली तो उनकी दीवाली भी काली हो जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग ने ऐलान किया कि अगर इस बार भी सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी गई तो विरोधस्वरूप वे और उनका परिवार इस बार दीवाली नहीं मनाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें