फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टूकलां के स्टेट बैंक में पिछले 5 दिनों से नहीं आया पैसा

Wed, 30 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 भट्टूकलां के स्टेट बैंक में पिछले 5 दिनों से कोई पैसा ही नहीं आया है। साथ ही एटीएम भी खाली पड़ा है। इस बारे में बैंक प्रबंधक अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि उनके पास वीरवार को 20 लाख रुपया आया था। उसके बाद उनके पास कोई पैसा नहीं आया। उच्चाधिकारियों से बात करने पर पता चला कि वीरवार तक पैसे आने की संभावना है।


कस्बे में ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बात करें तो यहां मंगलवार को 10 लाख रुपये आए। बैंक मैनेजर जयपाल के अनुसार उन्होंने पहले 10-10 हजार रुपये दिए। हालांकि लंबी लाइन को देखते बाद में 6 हजार और उसके बाद 4 हजार रुपये देने पड़े। बैंक में 500 और 100 रुपये के नोट नहीं होने से पेंशनधारकों और वृद्धों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेंशनधारकों को महज 1000 रुपये देकर किसी तरह निपटाया गया। उधर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की बात करें तो सोमवार को 14 लाख रुपये की नई करेंसी आई जो मंगलवार 2 बजे तक खत्म हो गई। मैनेजर उमेद सिंह ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ताओं को 2-2 हजार रुपये देकर काम चलाया है।
विज्ञापन



सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में 2 लाख रुपये आए थे। उपभोक्ताओं को 2-2 हजार रुपये देकर निपटाया गया। बैंक मैनेजर मनदीप पंवार ने बताया कि पैसा कम आ रहा है। इसलिए उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के आगे लोग एटीएम से पैसा निकलवाने के लिए खड़े रहे, लेकिन पैसा निकला ही नहीं।


जब इस बारे में बैंक मैनेजर राजीव गुप्ता से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि वे बैंक के केस की पूरी जानकारी तो नही दे सकते, लेकिन बैंक का कामकाज ठीक ही है।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक में 7 लाख रुपये आए जिन्हें टोकन देकर उपभोक्ताओं को वितरित किया गया। बैंक मैनेजर अनसुल ने कहा कि उपभोक्ताओं का अपना पैसा जमा होने के बावजूद भी उन्हें नहीं दे पाने से उन्हें दुख तो होता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें