फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेप्लिंग के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Sun, 01 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विजेताओं का हुआ सम्म। - फोटो : bureau
विज्ञापन
युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसने से बचें और खेलों की ओर ध्यान लगाएं। युवाओं को खेल के प्रति वैसा ही समर्पण भाव अपनाना चाहिए जैसे अर्जुन का मछली की आंख के प्रति था।
विज्ञापन

 यह बात 9वीं हरियाणा राज्य ग्रेप्लिंग प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने श्रीराम भवन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रदेश भर के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल व डीएसपी रविंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि हरियाणा खेलों के क्षेत्र में आज देश के अन्य सभी राज्यों के मुकाबले कहीं आगे है। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के लिए सर्वाधिक मेडल लाने वालों में हमारे खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने कहा कि ग्रेप्लिंग प्रतियोगिता में राज्य भर के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की और इससे क्षेत्र में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। उन्होंने कहा कि नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खिलाड़ियों द्वारा कल टोहाना शहर में निकाले गए मार्च पास्ट के भी सार्थक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले से विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्र से नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जाएगा, ताकि ऐसे लोगों की धरपकड़ की जा सके जो युवा वर्ग को नशे की दलदल में धकेलते हैं।
    इस मौके पर हरियाणा ग्रेप्लिंग एसोसिएशन के सचिव शिव के पांचाल, सरदारी लाल, वेद जांगड़ा, कृष्ण नैन, रिंकू मान, मोहनलाल गाजूवाला, विजय हरिपाल, सरपंच हरदेव सिंह, विनय वर्मा, एडवोकेट रामकुमार डांगरा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पुलिस कर्मचारी, शहरवासी व बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें