फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल शॉप से टिटनेस के इंजेक्शन लिए कब्जे में

Tue, 26 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मंगलवार रात कई दवाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम को शिकायत मिली थी कि झलनियां स्थित सिटी मेडिकोज एवं छापोला मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों का कारोबार होता है। टीम ने मंगलवार रात को जब छापा मारा तो उक्त दुकानों पर नशीली दवाइयां तो नहीं मिली लेकिन रिकार्ड में भारी अनियमितताएं मिली। इसके अलावा दोनों दुकानों पर फार्मासिस्ट भी नहीं मिले। इस मौके पर सीआईए की टीम भी उनके साथ थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई की सिफारिश उच्चाधिकारियों को कर दी है।
विज्ञापन

 इसी तरह फतेहाबाद शहर की हंस मार्केट में स्थित पूर्ण सर्जिकल शॉप पर भी छापा मारा गया तो वहां पर टिटनेस के इंजेक्शन कमरे के तापमान पर रखे गए थे जबकि इनको डीप फ्रिजर में रखा जाना चाहिए था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी इंजेक्शनों को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है और दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है।
शिकायत मिली थी कि झलनियां स्थित मेडिकल की दुकानों पर नशीली दवाइयां मिलती हैं। जब छापा मारा गया तो नशीली दवाइयां तो नहीं मिली लेकिन रिकार्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं। इसके अलावा शहर के पूर्ण सर्जिकल की दुकान पर टिटनेस के इंजेक्शन सामान्य तापमान पर पाए गए जबकि इनको डीप फ्रिजर में रखना अनिवार्य है। सभी मेडिकल संचालक जो रात को अपना फ्रिज बंद करके जाते हैं, उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन श्योराण, जिला ड्रग अधिकारी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें