फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी सेवा सदन का नाम बदलने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 31 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
विभिन्न गांवों में राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम बदलकर ग्राम सचिवालय रखने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार सुबह फूट पड़ा। जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के प्रति रोष जताया। जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच ने ग्राम सचिवालय का नाम मिटाकर उस पर दोबारा से राजीव गांधी सेवा सदन लिखवा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच ने कहा कि सरकार के पास अपनी उपलब्धियां दर्शाने के लिए कुछ नहीं है। वह पिछली सरकार के शासन के दौरान लागू की गई जनहित की नीतियों और परियोजनाओं में परिवर्तन कर उनके नाम पर श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के ऐसे किसी भी मंसूबों को किसी भी हालत में सफल नहीं होने देंगे। इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण कुहाड़, विजय गिल, सुरेश कुमार, अमित सिवाच, सुनील कुमार, धर्मवीर सिवाच, रोहताश कुमार, राजपाल बेनिवाल आदि मौजूद रहे।

ग्राम सचिवालय नाम रखने को कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त : तंवर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने यूपीए शासन के दौरान पूरे स्थापित किए गए राजीव गांधी सेवा केंद्रों के नाम बदले जाने की कड़ी निंदा की है। बुधवार को अपने बयान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर में प्रदेश सरकार के इशारे पर जिस प्रकार राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम बदलकर ग्राम सचिवालय रखने का प्रयास किया गया, कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


डॉ. तंवर ने कहा कि सत्तारूढ़ होने के बाद से भाजपा ने अब तक केवल कांग्रेस शासन के दौरान किए गए कार्यों अथवा परियोजनाओं के नाम ही परिवर्तन करने का काम किया है। इस कड़ी में योजना आयोग का नाम नीति आयोग, सामान्य अस्पताल का नाम नागरिक अस्पताल, राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण परियोजना कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता जनहित के काम करने के लिए सौंपी गई है न कि दुर्भावना से कार्य करने के लिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा सरकार ने फिर से किसी राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम बदलने का प्रयास किया तो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें