फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी बढ़ाने मांग, दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे मजदूर

Wed, 06 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
भट्टूकलां अनाज मंडी में आने वाली फसलों की लोडिंग व अनलोडिंग करने वाली लेबर ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को भी काम छोड़ कर हड़ताल पर रहे। हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र खटक ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर मजदूरों को सरकारी रेट के अनुसार मजदूरी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

प्रदेश की अन्य मंडियों में सरकारी रेट के हिसाब से मजदूरी मिल रही है। वे व्यापारियों व कमेटी अधिकारियों से मिल कर बात करेंगे, ताकि लेबर यूनियन को उसका हक मिल सके। लेबर का काम करने वाले बबूआ, बिलास, सुरेंद्र, जितेंद्र, सुमित, सूलु, गौरव, प्रीतम, अमित, गोरेलाल, सूरज, पप्पू, भजनलाल, प्रवीण, राजू सहित अनेक लोगों ने बताया कि उन्हें काम के बदले मजदूरी बहुत कम मिलती है।
यहां पर वर्तमान में प्रति बेग तुलाई 1 रुपये 65 पैसे, लोडिंग- अनलोडिंग के 1 रुपये 65 पैसे व सिलाई तथा भराई के भी 1 रुपये 65 पैसे मिलते हैं। इस कम मजदूरी से उनके परिवार का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल है। मजदूरों ने कहा कि यह मजदूरी बढ़ाकर 2 रुपये 20 पैसे कि जाए। जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होती तब तक यहां की लेबर काम नहीं करेगी।
विज्ञापन

मजदूरों द्वारा हड़ताल कर देने से मंगलवार को भी अनाज मंडी में कार्य प्रभावित रहा। धरने में फतेहाबाद से राजकुमार, सिताराम, जगदीश, महेंद्र, संदीप व सुभाष ने भी मजदूरों की बैठक को संबोधित कि या। इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिला ने बताया कि लेबर के लोग मजदूरी बढ़ाने की बात को लेकर उनसे मिले थे। व्यापार मंडल से बात चल रही है हल निकल जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें