फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का औचक निरीक्षण, जांची बसें, हड़कंप

Tue, 29 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्कूल बसों का औचक निरीक्षण - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
स्टेट कमीशन ऑफ चाइल्ड प्रोटेक्शन राइट्स की टीम ने आयोग की सदस्य रमनदीप कौर के नेतृत्व में जिले भर के स्कूलों में स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। अधिकतर स्कूलों की बसों में खामियां पाई गईं। कमीशन की टीम ने स्कूल संचालकों को जल्द से जल्द स्कूल बसों की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा ना करने की सूरत में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को टीम ने फतेहाबाद शहर के पांच मुख्य निजी स्कूलों और रतिया-टोहाना के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा सहित विभाग के कई अधिकारी टीम के साथ रहे।
विज्ञापन


21 प्वाइंट्स के आधार पर हुई बसों की चेकिंग
आयोग की टीम ने जिले भर के स्कूलों में बसों की चेकिंग के दौरान हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित 21 प्वाइंट्स के आधार पर ही चेकिंग की। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जिले के किसी भी स्कूल की बस इन सभी निर्धारित मानकों को पर खरा नहीं उतरी। इस बात पर टीम के सदस्यों ने भी हैरानी जाहिर की है। उम्मीद है कि कमीशन की टीम जल्द ही इस बारे में औपचारिक स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट या संबंधित विभाग में सबमिट कर देगी। इस रिपोर्ट के सबमिट होने के बाद विभाग को नए निर्देशों का सामना करना पड़ सकता है।

ये खामियां मिली स्कूल बसों में
अधिकांश बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं
छात्राओं की बसों के लिए महिला सहायक नहीं
स्कूल बसों में ड्राइवर और सहायक वर्दी में नहीं
कई स्कूलों की बसों में स्पीड गवर्नर नहीं
बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम का अभाव
कई स्कूलों की बसें कंडम हालात में
इंश्योरेंस एवं अन्य कागजात पूरे नहीं
बसों के पीछे आपातकालीन नंबर पर एडमिशन नोटिस का बैनर मिला
बसों में आग बुझाने वाले उपकरण नहीं मिले। मिले तो कई की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी।

ये लोग शामिल थे टीम में
हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर के अलावा इस टीम में जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा, जिला यातायात प्रभारी रिछपाल सिंह, बाल संरक्षण आयोग के नोडल अधिकारी सुरजीत कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन


स्टेट कमीशन ऑफ चाइल्ड राइट्स की टीम ने सोमवार को जिले भर के कई स्कूलों की बसों की 21 प्वाइंट्स के आधार पर चेकिंग की है। कई स्कूलों की बसों में कुछ खामियां थी, उन स्कूल संचालकों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यज्ञदत्त वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें