फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे के खिलाफ आखिरकार जागी पुलिस, की छापामारी

Sun, 17 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
आईपीएल सट्टे के काले कारोबार पर आखिरकार जिला पुलिस की नजर पड़ ही गई। अमर उजाला में इस बारे में खबर प्रकाशित होते ही फतेहाबाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर टोहाना और फतेहाबाद में क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले छह लोगों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों कार्यवाही में कुल पौने दो लाख की सट्टा राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन


इसमें फतेहाबाद में पकड़े गए दो आरोपियों से 17 हजार एवं टोहाना में 1 लाख 60 हजार की सट्टा राशि बरामद की गई है। फतेहाबाद शहर में सिटी पुलिस ने एसएचओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में सिरसा रोड स्थित एक होटल में छापा मारा और मैच पर सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए लोगों में होटल मैनेजर ललित एवं गुरमीत शामिल हैं।

इनसे पुलिस ने मौके से 17 हजार नकद, एक एलसीडी, तीन मोबाइल फोन एवं एक डायरी बरामद की है। दूसरी ओर, टोहाना में चंडीगढ़ रोड स्थित आटो मार्केट से चार लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। टोहाना में गिरफ्तार किए लोगों में राजीव गोयल, संजीव कुमार, विनोद, प्रदीप गोयल शामिल हैं। इनके कब्जे से 1 लाख 60 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर हुई
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा रोड पर बने एक होटल में मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ दिनेश ने टीम गठित कर उक्त होटल पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, उस समय होटल में दो लोग मौजूद थे और टीवी पर मैच देखते हुए मोबाइल पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही होटल में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़े गए। फतेहाबाद और टोहाना में हुई पुलिस कार्रवाई से जिले भर के मैच बुकियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद जिले के बुकियों के फोन घनघनाने शुरू हो गए और सभी एक दूसरे से स्थिति का जायजा लेते रहे।

गुप्त सूचना एवं पुलिस अधीक्षक से मिले आदेशों के आधार पर सिरसा रोड स्थित होटल पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दो लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किए हैं। इनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है। सट्टेबाजों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
दिनेश कुमार, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद
 
गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ रोड ऑटो मार्केट में छापामार कार्रवाई की गई तो मैच पर सट्टा लगाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 60 हजार काबू किए हैं।
विज्ञापन

अनूप कुमार, सीआईए इंचार्ज, टोहाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें