फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले से कुल 19 नामांकन रद्द, सबसे ज्यादा भूना से

Fri, 13 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले की दो नगर परिषद एवं दो नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए आए संभावित उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच वीरवार को की गई। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों ने चारों जगहों पर कुल 405 नामांकन पत्रों की जांच की और 19 नामांकन पत्र दस्तावेजों के अधूरा पाए जाने के चलते रद्द कर दिए गए । इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फतेेेहाबाद में 98 में से 3, रतिया में 86 में 5, भूना में 96 में से 7 एवं टोहाना में 125 में से 4 नामांकन रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन


भूना में अधूरे दस्तावेजों के कारण सात नामांकन रद्द
नगरपालिका भूना में चुनाव को लेकर 96 नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद 7 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। इनमें अधूरे दस्तावेज, 21 वर्ष से कम आयु, शिक्षा प्रमाण पत्र अधूरा होने तथा संभावित उम्मीदवार की आयु कम होने के कारण उनको चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वार्ड-1 के गुरदयाल सिंह कंबोज, वार्ड-2 की पूनम रानी, वार्ड-4 की सुरेश कुमारी, वार्ड-5 की चांदनी का परचा रद किया गया है। इसके अलावा वार्ड-8 के हंसराज, वार्ड-10 के रमनदीप और राजकुमार का नामांकन रद किया गया है। जांच पड़ताल में 89 नामांकन पत्र ठीक पाए गए।

मिलेंगे चुनाव चिह्न
रिटर्निंग अधिकारी भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार 13 मई को 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने संभावित उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि नामांकन वापस लेने वाले व्यक्ति समय पर नगरपालिका कार्यालय में पहुंचें।
विज्ञापन


पांच नामांकन रद्द, 83 उम्मीदवार बचे मैदान में
रतिया में 22 मई को होने वाले रतिया नगरपालिका के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन भरने के बाद वीरवार को रिटर्निंग अधिकारी राजेश खोथ ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस जांच के दौरान 17 वार्डों में 88 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच में पांच नामांकन रद्द पाए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार पृथ्वी गोदारा ने बताया कि रतिया नपा के कुल 17 वार्डों में कुल 88 उम्मीदवारों के नामांकन आएं हैं, जिसके तहत वार्ड-1 में तीन उम्मीदवार, वार्ड-2 में दो, वार्ड-3 में तीन, वार्ड-4 में चार, वार्ड-5 में 10, वार्ड-6 में चार, वार्ड-7 में सात, वार्ड-8 में चार, वार्ड-9 में पांच, वार्ड-10 में पांच, वार्ड-11 के नौ, वार्ड-12 के पांच, वार्ड-13 के पांच, वार्ड-14 के 10, वार्ड-15 के तीन, वार्ड-16 के चार, वार्ड-17 के पांच नामांकन आए थे।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड-5 के रेशमा कौर, जसवंत सिंह, रणजीत कौर, वार्ड-10 से एक और वार्ड-12 से राजेंद्र कौर के नामांकन अधूरे दस्तावेजों के कारण रद्द कर दिए गए। रतिया नगर पालिका चुनाव में अब 83 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 13 मई दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 13 मई शाम को ही बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें