रतिया। सोमवार को डेरा सच्चा सौदा ने रतिया में महासफाई अभियान चलाया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने भाग लिया, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश कालू खन्ना, उपाध्यक्ष जोगेंद्र नंदा मौजूद रहे।
इस सफाई अभियान में पार्षद प्रतिनिधि विक्की गर्ग, मिट्ठू सैनी, सोनू जिंदल, नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार, राहुल मजोका, मुकेश कुमार, सत्यवान, भूप सिंह व डेरा प्रतिनिधि उषा चोपड़ा, प्यारेलाल, अशोक ग्रोवर सहित अन्य डेरा श्रद्धालु भी मौजूद रहे। रतिया के सैकड़ों श्रद्धालु सोमवार को पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां पर ऑनलाइन माध्यम से डेरा प्रमुख ने श्रद्धालुओं को सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा संजय गांधी चौक, भगत सिंह चौक, मेन बाजार, टोहाना रोड, बुढलाडा रोड तथा शहर के अन्य भागों में सफाई अभियान चलाया और पिछले कई दिनों से पड़े हुए कचरे को उठाकर शहर से बाहर फेंका।