फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनभर नहीं हुए सूर्यदेवता के दर्शन, छाई रही धुंध

विज्ञापन
फतेहाबाद के जीटी रोड पर रात के समय भयंकर धुंध में साइकिल पर जाता व्यक्ति। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में ठंड पूरी तरह से हावी हो गई है। सोमवार रात को सात बजे ही धुंध छा गई और दृश्यता ना के बराबर देखी गई। मंगलवार को भी धुंध का कहर जारी रहा और लोग ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए। दिन व रात के तापमान में भी एक-एक डिग्री कमी दर्ज की गई। वहीं बढ़ती धुंध के कारण दमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वहीं बुखार व जुकाम के मरीजों की भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार का दिन इस बार की ठंड का अब तक सबसे ठंडा व घने कोहरे वाला रहा। धुंध के कारण दुकानें भी देर से खुलीं और शाम के समय जल्दी ही बंद हो गई, जिस कारण बाजार के कारोबार पर भी असर देखने को मिला। दुकानदारों ने दिनभर अलाव सेक कर समय बिताया, जबकि बुजुर्ग भी इस ठंड में घरों में ही बैठना उचित समझते हुए बाहर नहीं निकले। हालांकि सरकार ने स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए हुए हैं, लेकिन 10वीं व 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए इन कक्षाओं के बच्चों की सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कक्षाएं लग रही हैं, लेकिन अधिक ठंड के कारण इन कक्षाओं के स्कूलों में भी बच्चों की हाजिरी कम रही। लोगों को धुंध के कारण दिन में भी अपने वाहनों की लाइटें जगाकर सफर करना पड़ा। ठंड के चलते विभिन्न तरह के गर्म व्यंजनों की खूब बिक्री हुई।
दिन व रात का पारा एक-एक डिग्री गिरा
फतेहाबाद में दिन व रात का पारा मंगलवार को एक-एक डिग्री गिरा है। जिले में अधिकतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर भी 218 दर्ज किया गया है। दिनभर धुंध के साथ स्मॉग भी छाई रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों ठंड का असर अधिक है। सांस व दमा रोगियों को धुंध के समय में सांस लेने में दिक्कत आती है, इसलिए ऐसे रोगी घर से बाहर न निकलें और कमरे में ही बैठे रहें। समय पर दवा लेते रहें। बुखार व जुकाम के रोगी भी बढ़ रहे हैं, इसलिए जितना हो सके, घरों में ही रहें, आवश्यक काम के लिए घरों से बाहर निकलें। गर्म पानी व विटामिन सी से भरपूर फलों का प्रयोग करें।
-डॉ. मनीष टुटेजा, मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
मौसम आमतौर पर चार जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें