फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी मैनेजर और डॉक्टर समेत 34 मिले संक्रमित, 19 ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण के मरीज कम सामने आए थे लेकिन बुधवार सुबह लैब से आई रिपोर्ट में 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रतिया में कोरोना की चेन नहीं टूट रही है यहां पर सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पहले पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आने संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को जिले में 19 लोग कोरोना को मात दी है। जिले में अब कोरोना का आंकड़ा 524 हो गया है। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा 341 हो गया है। इसके अलावा जिले में एक्टिव केस 179 है।
विज्ञापन

रतिया में एएनएम समेत कई संक्रमित
रतिया में कोरोना का कहर जारी है। वार्ड-17 में 35 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। सास पहले पॉजिटिव आई थी। सैंपल लेने के बाद अब महिला भी पॉजिटिव हो गई है। वार्ड-17 में 27 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी वार्ड में 34 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुछ दिन पहले इसके पिता भी संक्रमित पाए गए थे। अब बेटा भी पॉजिटिव हो गया है। 31 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वही रतिया में वार्ड-11 में दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। व्यक्ति की आजाद मार्केट में बिजली के सामान की दुकान है। इसके अलावा रतिया में ही 42 साल की महिला, 45 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए है। एक एएनएम भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे पहले वह अकाउंट्स के संपर्क में आई थी, जोकि पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिला था। वहीं, रतिया की राइस मिल में ठहरे 17 साल का किशोर व 35 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा शाम को आई रिपोर्ट में गांव नथवान में दो तथा शहर में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
फतेहाबाद में डॉक्टर समेत तीन संक्रमित
बुधवार को फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण के तीन मामले आए हैं। गांव कुक्कड़ावाली निवासी 25 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। शहर के जगजीवनपुरा में 29 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक की मां पहले पॉजिटिव आ चुकी है, जिसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। इंद्रपुरा मौहल्ला में डॉक्टर पॉजिटिव मिला है। उसकी पत्नी पहले पॉजिटिव पाई जा चुकी है।
विज्ञापन

धनौरी में तैनात बैंक मैनेजर संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भट्टूकलां में 15 साल का किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। गांव किरढ़ान में एक दंपती कोरोना की चपेट में आ गया है। टोहाना निवासी एक बैंक मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव आया है जो धनौरी में पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर है। इसके अलावा कमालवाला में एक महिला भी पॉजिटिव आई है। भूना में 37 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। भूना खंड के गांव हसंगा में 20 साल का युवक पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अब परिवार के सैंपल लेगी। टोहाना खंड के गांव डांगरा में 24 साल का युवक, जाखल में 24 साल का युवक व टोहाना में बाप- बेटा कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा जाखल में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
19 लोगों ने दी कोरोना को मात
जिले में 19 लोगों ने कोरोना का मात भी दी है। सात मरीज कोविड सेंटर में भर्ती थे। वहीं, 12 लोग अपने घर पर ही इलाज ले रहे थे। इन सभी लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 500 का आंकड़ा पार हो गया है। लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। अगर किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें