फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक पानी आने से घग्घर माइनर ओवरफ्लो, टूटी

Fri, 16 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


घग्घर माइनर में अधिक पानी आने से ओवरफ्लो होकर टूटने से तीन गांव के खेतों में धान की फसल लबालब हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। करंडी गांव के पास घग्घर माइनर की बुर्जी नंबर 41 पर तीन दिन से माइनर ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे करंडी, मुसा खेड़ा और ढाणी बबनपुर के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों में रोष बना हुआ है। किसान रण सिंह, मनजीत सिंह, किरण सिंह, सुखपाल सिंह, बलकार सिंह, हरदीप सिंह, जगतार सिंह, नैब सिंह, गुरचरण सिंह और राजविंद्र सिंह ने बताया कि घग्घर माइनर चुहड़पुर गांव के पास भाखड़ा मेन सिरसा ब्रांच से निकल कर उनके खेतों से गुजर कर लांबा गांव की टेल तक है। इस माईनर की सिंचाई विभाग अनदेखी कर रहा है। गत 8 साल से इसमें जरूरत के समय पानी नहीं पहुंचता और जब फसलों को पानी की जरूरत नहीं होती तो वह ओवरफ्लो होकर उनके खेतों में फसलों को बर्बाद करता आ रहा है।

सिंचाई विभाग को इसके बारे में अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। किसान अपने बलबुते इसके कटाव को रोकने का प्रयास करते हैं। किसानों ने बताया कि अब धान की फसल पकने को तैयार है और फसल को फिलहाल पानी की कोई जरूरत नहीं है। इसको लेकर किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को घग्घर माईनर में पानी कम छोडने का आग्रह किया गया था। मगर तीन दिन पहले इस माईनर में पानी ओवरफ्लो होकर आ गया और उनके खेतों के पास बुर्जी नं. 41 पर  टूट गयी। सिंचाई विभाग के मजदूरों ने इसे लीला पोती करके बंद कर गये। इसके कुछ ही घंटे बाद रात को वह फिर टूट गयी। जिससे किसानों की फसलें पानी की भरमार से बर्बाद हो गई। इसको लेकर किसानों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माईनर के मोगे बंद करने से होता है ओवरफ्लो
 किसानों का कहना है कि माईनर के पिछले गांव म्योंद खुर्द, म्योंद कलां, शक्करपुरा व मुसा खेड़ा में किसान जरूरत अनुसार दिन के समय पानी अपने। खेतों में लगाने के बाद रात को मोगा बंद कर देते हैं। जिससे उनके खेतों के पास माईनर ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। वह बार बार चुहड़पुर हैड से माईनर में पानी बंद करवा कर आते हैं। लेकिन बाद में पिछले गांवों के लोग उसे फिर दबाव बना कर पानी छुड़वा देते हैं। किसानों ने माईनर में जरूरत अनुसार पानी छोडने की मांग उठाई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें