फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सनियाना में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, घरेलू विवाद में एक दिन पहले ही हुआ था समझौता

Sat, 04 Mar 2023 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गांव गंगवा निवासी सोनू की पूजा के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले 10-15 दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पूजा ने पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत भी दे रखी थी।
विज्ञापन
knife demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव सनियाना में हिसार के गांव गंगवा से आए एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी को चाकू से गोद दिया। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गंगवा निवासी सोनू की पूजा के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले 10-15 दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पूजा ने पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत भी दे रखी थी। शुक्रवार को सोनू के ननिहाल गांव सनियाना में इस मामले में समझौते के लिए दोनों आए हुए थे। शुक्रवार शाम को हुई पंचायत में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। शनिवार को दोनों पति पत्नी के बीच फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच तैश में आए सोनू ने अपनी पत्नी पूजा पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल पूजा को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें